फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: स्थानीय टैक्सियों से कराएं आदि कैलाश यात्रा

Sun, 17 May 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। आदि कैलाश टैक्सी यूनियन व्यास घाटी ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा को ज्ञापन सौंप स्थानीय टैक्सियों के माध्यम से यात्रियों को दर्शन कराए जाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि सीमांत के टैक्सी चालकों को यात्रा सीजन के पूरे साल में महज चार माह के लिए रोजगार मिल पाता है। इस कमाई से ही वह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। कहा है कि धार्मिक यात्रा के दौरान बाहरी टैक्सियों पर रोक-टोक नहीं होने एवं प्राइवेट वाहनों से यात्रियों को ले जाने के कारण स्थानीय रोजगार प्रभावित हो रहा है। यूनियन के अध्यक्ष प्रवेश सिंह नबियाल ने कहा है कि आदि कैलाश, ओम पर्वत, पंचाचूली यात्रा में धारचूला तहसील के टैक्सी संचालकों को ही अधिकृत रूप से व्यवस्था एवं संचालन की अनुमति दिए जाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें