पिथौरागढ़। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा और कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को पिथौरागढ़ विधानसभा से ही सर्वाधिक मत मिले। इस विधानसभा में जिले के सबसे ज्यादा मतदाता हैं। इस विधानसभा से भाजपा ही आगे रही।
पिथौरागढ़ विधानसभा से भाजपा को 34,336 मत मिले तो कांग्रेस को 16,862 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी प्रतिद्वंद्वी से 32,654 मतों से आगे रहे। धारचूला विधानसभा में भाजपा को 26,512 मत और कांग्रेस को 13,415 मत मिले। डीडीहाट से भाजपा को 25,910 और कांग्रेस को 11,170 मत मिले। धारचूला विधानसभा से भाजपा को 26,512 मत मिले। कांग्रेस को यहां से 13,415 मत मिले।
गंगोलीहाट विधानसभा से भाजपा को 28,521 मत और कांग्रेस के 15,840 मत मिले। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद प्रत्याशियों के चेहरे खिले हुए थे तो कांग्रेस समर्थक निराश दिखे। जिले में अन्य प्रत्याशी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए।
बसपा के नारायण राम 2291 मतों के साथ चौथे और निर्दलीय प्रत्याशी अर्जुन प्रसाद 1503 मतों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की किरन आर्या 1347 मतों के साथ छठे नंबर पर रही। पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया के डॉ. प्रमोद कुमार 1029 मतों के साथ सातवें तो बहुजन मुक्ति पार्टी की किरन आर्या 528 मतों के साथ आठवें स्थान पर रहीं।
जिले की चारों विधानसभा में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी का नाम - पार्टी - धारचूला - डीडीहाट - पिथौरागढ़ - गंगोलीहाट
अजय टम्टा - भाजपा - 26,512 - 25,910 - 34,336- 28,521
प्रदीप टम्टा - कांग्रेस - 13,415- 11,170- 16,862- 15,840- 27,287
नारायण राम - बसपा - 561-478- 517- 735- 2291
किरन आर्या - उपपा - 314- 242- 292- 499- 1347
ज्योति प्रकाश टम्टा - बहुजन मुक्ति पार्टी - 113 - 125 - 106 - 184 - 528
डॉ. प्रमोद कुमार - पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया - 303 - 197 - 175 - 354 - 1029
अर्जुन प्रसाद - निर्दलीय - 250 - 242 - 590 - 421 -1503
पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं में तीसरे स्थान पर रहा नोटा
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनावों में पिथौरागढ़ की चारों विधानसभाओं के मतदाताओं ने भाजपा और कांग्रेस के अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों को नकार दिया। इसका परिणाम यह हुआ कि चारों विधानसभाओं में नोटा तीसरे स्थान पर रहा है। नोटा को 4430 मत पड़े। लोकसभा चुनाव में धारचूला विधानसभा में नोटा को 899 मत, डीडीहाट विधान सभा में 1003 मत, पिथौरागढ़ में 1279 मत और गंगोलीहाट में 1249 मत पड़े। संवाद