राजीव गांधी खेल अभियान के तहत 20, 21 दिसंबर को देहरादून में हुई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में न्यू बियरशीबा हायर सेकेंड्री स्कूल पुलिस लाइन शाखा की ऐश्वर्या मेहता ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया है।
ऐश्वर्या चेन्नई में 16 जनवरी से होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड की ओर से प्रतिभाग करेंगी। ऐश्वर्या धारचूला निवासी गोपाल सिंह मेहता की पुत्री हैं।
बताया गया कि इसी स्कूल के ऋत्विक चंद का भी बैडमिंटन में राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। न्यू बियरशीबा के निदेशक एडवोकेट भुवन भाकुनी, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्य ममता मेहता एवं स्कूल स्टाफ ने ऐश्वर्या और ऋत्विक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।