फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में हवाई सेवा शुरू होगी या दावे... अब भी संशय

विज्ञापन
अंजू लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नैनीसैनी हवाई पट्टी से हवाई सेवा शुरू होने में सिर्फ सात दिन शेष रह गए हैं। फिक्स विंग हवाई सेवा के तहत 20 सीटर विमान को यात्रियों को लेकर देहरादून से पिथौरागढ़ आना है लेकिन अब तक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) से लाइसेंस नहीं मिला है। ऐसे में संशय भी बना है कि हवाई सेवा नियमित रूप से शुरू होगी या फिर दावे हवा हवाई ही होंगे।
विज्ञापन

स्थानीय प्रशासन का दावा है कि विमान सेवा संचालन के लिए सभी कमियों को पूरा कर रिपोर्ट देहरादून भेज दी है। पिथौरागढ़ में वर्तमान में पवन हंस कंपनी के हेलिकॉप्टर की कनेक्टिंग सेवा चल रही है। हेलिकॉप्टर देहरादून, पंतनगर, अल्मोड़ा होते हुए पिथौरागढ़ पहुंच रहा है। एयरपोर्ट के मैनेजर एसडीएम अनुराग आर्य ने बताया कि लाइसेंस के बाद ही विमान सेवा शुरू होगी।
सियासी बोल
सीएम पुष्कर सिंह धामी केंद्रीय उड्डयन मंत्री से हवाई सेवा संचालन के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। अगर डीजीसीए से लाइसेंस समय पर मिल गया तो विमान सेवा निर्धारित दिन ही शुरू होगी।
विज्ञापन

-गिरीश जोशी, भाजपा, जिलाध्यक्ष।
हवाई सेवा का लाभ सीमांत की जनता को नियमित नहीं मिल पाया है। हेरिटेज कंपनी के विमान ने तो लोगों की जान सांसत में डाल दी। अगर सरकार बेहतर सेवा दे रही है तो उसका स्वागत है। -अंजू लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

गिरीश जोशी, भाजपा,जिलाध्यक्ष।- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें