फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चंपावत में डीपीआरओ कार्यालय में तालाबंदी करते वीपीडीओ। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट। पंचायतीराज एवं ग्राम्य विकास के एकीकरण के विरोध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन का धरना-प्रदर्शन एवं कार्य बहिष्कार सातवें दिन भी जारी रहा। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष योगेश भारती ने कहा कि जब तक ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज के कार्यात्मक विलय का शासनादेश वापस नहीं लिया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी वह कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को हुए धरना-प्रदर्शन में जिला महामंत्री चंद्रप्रकाश जोशी, संगठन के प्रदेश संरक्षक दीपक कुमार, सहायक विकास अधिकारी पंचायत संगठन के जिलाध्यक्ष घनश्याम जोशी, हरेंद्र धामी, खगेंद्र बिष्ट, मनोज कुमार, हेम पाठक, योगेश पांडेय, हेमा पटियाल, अनिता मेहरा आदि मौजूद थे। वीपीडीओ के धरना प्रदर्शन को जगत मर्तोलिया और कृषि विभाग ने भी समर्थन दिया।
संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष कैलाश पंत और महामंत्री प्रदीप भट्ट ने भी ग्राम्य विकास एवं पंचायतीराज के कार्यात्मक विलय का विरोध किया। वहीं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के कारण प्रमाण पत्र बनाने से लेकर जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। गंगोलीहाट में भी वीपीडीओ का धरना-प्रदर्शन जारी रहा।
विज्ञापन

चंपावत में डीपीआरओ कार्यालय में की तालाबंदी
चंपावत। ग्राम विकास विभाग में एकीकरण विरोध में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन (वीपीडीओ) ने सोमवार को जिला पंचायतीराज अधिकारी (डीपीआरओ) कार्यालय में तालाबंदी की। आंदोलित वीपीडीओ ने धरना-प्रदर्शन कर नारेबाजी भी की। हड़ताली कर्मियों को मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया है। तालाबंदी और प्रदर्शन में कौशल पांडे, विवेक वर्मा, अनिरुद्ध पुनेठा, रितु बिष्ट, शिवांशु वर्मा, दीपक जोशी, ललित मोहन पांडे, सुमित वर्मा, संगीता आर्य, दिनेश चंद्र पांडे, रोहित कुमार आदि वीपीडीओ शामिल रहे। संवाद

पिथौरागढ़ के टकाना में धरना प्रदर्शन करते वीपीडीओ। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें