फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नैनीसैनी से दिल्ली के लिए शुरू की जाए विमान सेवा

Mon, 10 Jul 2023 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीएम को ज्ञापन सौंपते सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के पदा​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी ने नैनीसैनी हवाई अड्डे से दिल्ली तक विमान सेवा शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सीमांत के लिए दिल्ली तक हवाई सेवा जरूरी है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली तक विमान सेवा शुरू की जानी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को ऑल इंडिया सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दयानंद भट्ट के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। सोसाइटी के अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि नैनीसैनी हवाई अड्डा बनकर तैयार हो चुका है लेकिन नियमित उड़ान आज तक सीमांत के लोगों को नहीं मिली है। सोसाइटी ने 16 फरवरी 2023 को हवाई अड्डे के मुख्य द्वार पर भूमि शुद्धि, व्यवस्था शुद्धि और प्रबंधन शुद्धि के लिए हवन यज्ञ भी किया था।
अब तक हवाई सेवा न होने से बीमार, आकस्मिक घटनाओं से प्रभावित और अन्य कार्यों के लिए लोग पंतनगर, देहरादून, दिल्ली तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के लिए दिल्ली तक बस से जाना बहुत मुश्किल होता है। उपाध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि जल्द से जल्द कार्यवाही करते हुए दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की जानी चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ललिता प्रसाद जोशी, गिरधर सिंह बिष्ट, हेम चंद्र जोशी, वीवी भट्ट, डीएस भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें