फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से लाया गया कृषि बिल ऐतिहासिक- गजराज बिष्ट

विज्ञापन
पिथौरागढ़ भाजपा कार्यालय में पत्रकार वर्ता करते उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष ? - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। भाजपा कार्यालय खड़कोट में उत्तराखंड कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड के अध्यक्ष गजराज बिष्ट ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाया गया कृषि बिल ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि किसान विरोधी दल किसानों को भड़काने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई पत्रकार वार्ता में गजराज बिष्ट ने कहा कि देश के किसानों के अथक प्रयास से भारत खाद्यान्न सुरक्षा प्राप्त कर सका है। किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए पीएम किसान निधि योजना लागू की गई है। संस्थागत ऋण व्यवस्था का सरलीकरण और समर्थन मूल्य पर खरीद को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में कृषि विभाग का बजट 134399 करोड़ है, जो वर्ष 2013-14 का छह गुना है।
कृषि बिल 2020 किसानों की आय दोगुनी करने के लिए फसलों की बिक्री के लिए वर्तमान मंडियों की व्यवस्था लागू रखते हुए नये विकल्प मिल सके। फसलों का ज्यादा दाम मिल सके और उच्च मूल्य की नई किस्म उगाने के लिए बाजार उपलब्ध हो सके अवसंरचना निर्माण के लिए एक लाख करोड़ रुपये कृषि कोल्ड स्टोर, ग्रेडिंग, पैकेजिंग, ई-मार्केटिंग, संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र लुंठी, बसंत जोशी, महिमन कन्याल, महेश पाठक, राजेंद्र जोशी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मनोज सामंत, शुभम चंद, माला सौन, विनोद भट्ट, कृपाल वल्दिया सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें