फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारत-नेपाल के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान पर सहमति

Fri, 15 May 2026 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। धारचूला झूलापुल पर एसएसबी, नेपाल एपीएफ एवं सहयोगी एजेंसियों के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों देशों के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को सुदृढ़ करने पर सहमति हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल सेक्टर मुख्यालय अल्मोड़ा ने की। इस दौरान दोनों ओर की सीमा की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। सीमा क्षेत्र में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त सतर्कता, गश्त एवं समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। एसडीएम आशीष जोशी ने कैलाश मानसरोवर यात्रा के सुचारु, सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन के लिए सभी एजेंसियों से आपसी समन्वय बनाए रखने का अनुरोध किया।
बैठक में वन्यजीवों की सुरक्षा और सीमा पार वन्यजीव उत्पादों एवं वन उपज की तस्करी की रोकथाम के लिए वन विभाग के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी। इस दौरान 11वीं वाहिनी डीडीहाट के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय, संतोष लाल, नेपाल एपीएफ की ओर से गुनराज न्यूपाने, निरीक्षक गोविंद थापा समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें