फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भर्ती का विरोध कर रहे युवाओं पर दर्ज रिपोर्ट वापस करो

Fri, 17 Mar 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अग्निवीर भर्ती का विरोध कर रहे युवाओं पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग को लेकर भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को भी ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने ज्ञापन में कहा है कि अग्निवीर भर्ती विरोध आंदोलन को लेकर जिले के 21 युवाओं पर रिपोर्ट दर्ज हैं। कहा है कि पूर्व में भर्ती के विरोध में विपक्ष ने जनता को भी भ्रमित कर आंदोलन किया था। इसमें अज्ञानतावश शिक्षण संस्थानों से आ रहे युवा शामिल हुए थे। इन युवाओं का अग्निवीर भर्ती विरोध आंदोलन से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने युवाओं के भविष्य को देखते हुए दर्ज रिपोर्ट को वापस लेने का अनुरोध किया है।

इसके बाद कार्यकर्ता एसपी लोकेश्वर सिंह के पास पहुंचे और उनसे अनुरोध किया कि भर्ती युवाओं की पुलिस सत्यापन में किसी भी प्रकार की कोई प्रतिकूल प्रविष्टि दर्ज न की जाए। इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा, जिला महामंत्री राकेश देवलाल, हेमंत बिष्ट, हरीश रावत, दीपक ठकुराठी, रामदेव वर्मा, सूरज गिरी, सूरज सौन, रोहन बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें