फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ती मंहगाई के विरोध में डीडीहाट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता शनिवार को ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र बोरा के नेतृत्व में डीडीहाट बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने वहां केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जब 2014 में कांग्रेस की सरकार थी, तब गैस के दाम 425 रुपये थे, तब नरेंद्र मोदी और भाजपा की महिला कार्यकर्ता सत्ता पक्ष को चूड़ी पहनने की बात करते थे, लेकिन आज रसोई गैस के दाम 800 रुपये पार हो चुके हैं। गैस सब्सिडी के नाम पर 27 रुपये लौटाकर गरीबों का मजाक उड़ाया जा रहा है। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश सचिव ललित चुफाल, जिला महामंत्री गुलाब बोरा, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बसंत जोशी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष शेर सिंह चुफाल, युवा कांग्रेस जिला सचिव हिमांशु चुफाल, मनीष टम्टा, गोप खड़ायत, गिरधर बोरा, अंशु कन्याल, माही राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें