फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण के खिलाफ फिर प्रदर्शन

Thu, 04 Jan 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्राधिकरण के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पिथौरागढ़ विकास प्राधिकरण के खिलाफ आंदोलन तेज होता जा रहा है। बृहस्पतिवार को कांग्रेस ने लोगों को प्राधिकरण के नुकसान की जानकारी देने वाले पर्चे बांटे और प्रदर्शन किया। कहा कि सरकार जिस प्राधिकरण को थोपना चाह रही है, उसके प्रावधान लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना प्राधिकरण की अनुमति के अपने मकान पर एक ईंट भी नहीं लगा सकता।

विज्ञापन


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि प्राधिकरण के प्रावधानों के अनुसार अब नगर में रहने वाले हर भवन स्वामी को विभिन्न प्रकार के टैक्स देने पड़ेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग पर 200 मीटर के दायरे पर आने वाले हर गांव के लोगों को नया मकान बनाने के लिए अनिवार्य रूप से नक्शा बनाना होगा। आने वाले समय में जमीन खरीदना और बेचना कठिन हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्राधिकरण के खिलाफ सभी लोगों का एकजुट होना इसी बात का प्रमाण है कि कोई भी इस फैसले को स्वीकार नहीं करेगा। प्रदर्शन में निर्मल लोहिया, कुंडल महर, कोमल साही, दीपक कुमार, राहुल कुमार, गजेंद्र वल्दिया, हीरा सिंह, संतोष गोस्वामी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें