सीमावर्ती नेपाल के ब्रह्मदेव मंडी में विरोध प्रदर्शन की सूचना के बाद नोमैंस लैड के समीप लोगों को सतर
- फोटो : अमर उजाला
नेपाल में इंटरनेट मीडिया पर प्रतिबंध लगाने के बाद भड़की हिंसा से भारत में भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और एसएसबी ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर काली नदी किनारे गश्त शुरू कर दी है। संवेदनशील स्थानों पर कड़ी निगरारी शुरू हो गई है।
एसपी रेखा यादव ने कहा कि नेपाल में हिंसा भड़कने के बाद एसएसबी के साथ बैठक की गई। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि धारचूला, बलुवाकोट, पीपली और झूलाघाट क्षेत्र में काली नदी किनारे गश्त की जा रही है। संवेदनशील स्थानों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल सीमा क्षेत्र में शांति है। एसपी ने लोगों से संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस और एसएसबी को देने की अपील की है।