फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: टमाटर के बाद अब अदरक, हरी मिर्च ने रुलाया

Sat, 08 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई ने आम आदमी और मजदूर वर्ग की कमर तोड़ दी है। लोगों को बाजार से जरूरत का सामान खरीदने से पहले एक बार सोचना पड़ रहा है। मानसून काल में लोगों को महंगाई के कम होने की उम्मीद थी। महंगाई के बढ़ने से लोगों को परिवार को चलाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


लगातार बढ़ रही महंगाई से गृहिणियों को रसोई के बजट में कटौती करनी पड़ रही है। गृहणियों का कहना है कि बच्चे हर रोज खाने में नया बनाने की मांग करते हैं, लेकिन महंगाई के बढ़ने से बच्चों के लिए नया नहीं बना पा रही हैं। सब्जी व्यापारी जावेद मोह्मद और परचून थोक विक्रेता करन भंडारी का कहना है कि बढ़ती महंगाई के कारण ग्राहक बजट में कटौती कर रहे हैं।
-

पिथौरागढ़ जिले में सब्जियों के दाम
सब्जी - वर्तमान दाम - एक माह पूर्व के दाम

आलू - 20 - 15
प्याज - 30 - 20

टमाटर- 100 - 30
तुरई - 40 - 20

करेला - 50 - 25
लौकी- 40 - 20

खीरा 40 - 30
अदरक - 260 - 80

लहसुन- 160 - 80
हरी मिर्च - 100 - 50

नीबू - 120 - 60
शिमला मिर्च- 40 - 25

राशन के दाम
राशन - वर्तमान दाम - एक माह पूर्व के दाम
आटा - 31 - 30

चावल परमल- 40 - 35
चावल अंगूरी- 51 - 48

सरसों का तेल - 130 - 125
चीनी- 42 - 40

अरहर ए ग्रेड - 120-160 - 100- 140
मूंगदाल- 130 - 110

उड़द - 130 - 120
कोट
बरसात के मौसम सड़कों के बंद होने से रोजमर्रा के सामान के दाम बढ़ जाते हैं। जल्द ही दाम सामान्य हो जाएंगे। जल्द जनता को राहत मिल जाएगी।
- गिरीश जोशी, जिलाध्यक्ष भाजपा।

कोट
भाजपा के शासनकाल में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी परेशान है। सरकार को जनता से कोई लेना देना नहीं है। अच्छे दिन जनता को धरातल पर दिख रहे हैं।

- अंजू लुंठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष।


डीडीहाट बाजार से टमाटर गायब
डीडीहाट/पिथौरागढ़। 120 से 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच चुका टमाटर अब रसोई के बाद सब्जियों की दुकान से भी नदारद होने लगा है। डीडीहाट बाजार में 120 रुपये किलो तो ग्रामीण दुकानों में 140 से 160 रुपये प्रति किलो तक टमाटर को बेचा जा रहा था। एक-दो दुकानों में ही नाममात्र का टमाटर नजर आ रहा है, उसे खरीदने वाला भी कोई नही है। सब्जी विक्रेता भाष्कर मेहरा, त्रिभुवन सिंह, ईश्वरी दत्त पांडे ने बताया कि टमाटर के दामों में लगातार उछाल आने के कारण सब्जी खरीदने आ रहे ग्राहक टमाटर नहीं खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

....................
पिथौरागढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

- महंगाई कम नहीं हुई तो करेंगे उग्र आंदोलन



- संवाद न्यूज एजेंसी

पिथौरागढ़। देश भर में लगातार बढ़ रही महंगाई से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। उन्होंने शीघ्र महंगाई कम नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।



शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में सिल्थाम तिराहे पर एकत्र हुए। उन्होंने यहां मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन कर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि भारत के इतिहास में इतनी महंगाई कभी नहीं हुई जितनी मोदी सरकार में हो गई है। सब्जियों की कीमत 100 प्रति किलो से अधिक हो गए हैं। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू लुंठी और डीडीहाट विधानसभा अध्यक्ष कमलेश कठायत ने कहा कि जिस तरह दिन प्रतिदिन देश में महंगाई बढ़ रही है उससे आम जन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। सरकारी महंगाई को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। पुतला दहन करने वालों में संजय कुमार, धीरज बेरी, दीपक लुंठी, नैन सिंह बोहरा, दौलत वर्मा, लक्षमण, बाब कन्याल, शुभम, ललित, जावेद, राहुल, जैक, मनीष, रवि, यमन, कार्तिक, निखिल, गौरव, प्रिंस, योगेश, नफीस, भूप्पी, दिनेश सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


-




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें