ऋषेंद्र महर, राष्ट्रीय सचिव यूथ कांग्रेस। संवाद
पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव ऋषेंद्र महर ने डाक से सीएम को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने बताया कि उम्र पार कर चुकी बस का संचालन पहाड़ों में बंद होना चाहिए। पुरानी-खटारा बस चलाकर यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ करना बंद होना चाहिए। आए दिन रोडवेज बस के ब्रेक फेल होने और टायर फटने की घटना होना आम हो गई है। पहाड़ी क्षेत्र की बस की सात से आठ लाख किमी चलने की क्षमता होती है और मैदानी क्षेत्रों में बस की क्षमता करीब ग्यारह लाख किमी चलने की है लेकिन अधिकतर बस अपने अधिकतर मानक पूरे करने के बाद भी चल रहीं हैं। इस कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने सीएम और परिवहन मंत्री से परिवहन विभाग के लिए एक गाइडलाइन तय करने के लिए कहा है। बस को लंबे रूट पर भेजने से पहले उसकी तकनीकी जांच कराकर चलाने के लिए कहा है। संवाद