फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के बाद अब अभिभावक सड़क पर उतरे

Tue, 22 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
विज्ञापन
शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर प्रदर्शन करते गर्खा के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी गर्खा में शिक्षकों की कमी से परेशान अभिभावक भी अब सड़क पर उतर गए हैं। मंगलवार को अभिभावकों ने प्रदर्शन किया और तत्काल जीआईसी गर्खा में स्थायी शिक्षकों की तैनाती की मांग की। कहा कि यदि शीघ्र शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो अभिभावक संघ के बैनर तले बड़ा आंदोलन छेड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जीआईसी गर्खा के दर्जनों छात्रों ने प्रदर्शन किया। अतिथि शिक्षकों के हड़ताल पर जाने से हो रहे पढ़ाई के व्यवधान के खिलाफ सड़क पर उतरे थे। अब उनके अभिभावकों ने सरकार और शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रदर्शन किया। शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष खुशाल सिंह खोलिया ने कहा कि सरकार या तो अतिथि शिक्षकों की हड़ताल को समाप्त कराए या उनके स्कूल में स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति करे।

राज्य आंदोलनकारी भरत सिंह ऐरी ने कहा कि इस राज्य के दुर्गम क्षेत्र में शिक्षा जैसी मूलभूत आवश्यकता में सरकार का कोई ध्यान रह ही नहीं गया है। प्रदर्शन करने वालों में माधो सिंह कन्याल, दीवान ऐरी, ललित कन्याल, प्रेम बसेड़ा, हिमांशु पोखरिया, दुर्गा देवी, कैलाश प्रसाद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें