फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति नहीं मिलने से भड़के विद्यार्थी

Thu, 03 Nov 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
समाज कल्याण कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को पिछले एक वर्ष से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हुआ है। इससे आक्रोशित छात्रों ने बृहस्पतिवार को समाज कल्याण विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। कहा गया कि अब छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सभी विद्यार्थी पूरा कर चुके हैं। फिर भी छात्रवृत्ति नहीं मिलने से विद्यार्थियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शासन के पास छात्रवृत्ति की मद में धनराशि की मांग का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्द ही भुगतान हो जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सांस्कृतिक परिषद के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक बोहरा के नेतृत्व में पहुंचे छात्रों ने कहा कि किसी जरूरी मद में एक वर्ष से धनराशि का नहीं आना गंभीर चिंता का विषय है। एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने की बात करती है, दूसरी ओर लंबे समय से छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बाद में जिलाधिकारी और समाज कल्याण अधिकारी को ज्ञापन भी दिया गया। प्रदर्शन में धीरज चंद, विजेंद्र प्रसाद, रजत विश्वकर्मा, गौरव कुमार, राज नगरकोटी, सूरज भट्ट, कमलेश दानू, संदीप, राज टम्टा आदि विद्यार्थी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें