फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पति से विवाद के बाद विवाहिता ने गटका जहरीला पदार्थ, भर्ती

Fri, 12 Jun 2026 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मूनाकोट विकासखंड के डाकुड़ा गांव में पति से विवाद के बाद एक 24 वर्षीय विवाहिता ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ गटक लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन




चिकित्सकों के अनुसार विवाहिता की हालत अब ठीक है। अस्पताल प्रबंधन ने घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पूछताछ में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। आवेश में आकर विवाहिता ने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि पति-पत्नी के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें