विलेज यूनियन फुटबॉल प्राइज मनी कप का फाइनल मुकाबला एएफसी की टीम ने 3-2 से जीत लिया। देवसिंह मैदान में आयोजित विलेज यूनियन फुटबॉल प्राइज मनी प्रतियोगिता में 14 टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला एफएफसी और एएफसी की टीमों के बीच खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में एएफसी के नकुल महर ने तीन गोल किए, जबकि एफएफसी की टीम दो गोल के स्कोर पर सिमटी रही। इस तरह से यह मुकाबला एएफसी की टीम ने 3-2 के अंतर से जीत लिया। मैच के निर्णायक अमित कुमार और सह निर्णायक मनोज रावत एवं संजय सिंगवाल रहे।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने बतौर मुख्य अतिथि विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम को पांच हजार का नकद पुरस्कार और उपविजेता रही टीम को 2500 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर सूर्या महर, आशु सौन, मोहन जोशी, अनिल जंग, अमित, राहुल आदि मौजूद थे।