फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएफसी और जीआईसी अगले चक्र में

Tue, 23 May 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में फुटबाल खेलने को तैयार खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूथ क्लब जीआईसी के तत्वावधान में चल चल रही हॉट वैदर फुटबाल प्रतियोगिता में एएफसी और जीआईसी ने ट्राईब्रेकर के जरिए जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज के खेल मैदान में पहला मैच जीआईसी बी और एएफसी के बीच हुआ। मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व खिलाड़ी किरन महर और मदन सिंह धौनी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच शुरू कराया। मैच में जीआईसी बी और एएफसी ने शानदार खेल दिखाया। मैच में दोनों टीमें गोल के लिए जूझती रही। निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहा। निर्णय के लिए ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। ट्राईब्रेकर में एएफसी ने जीआईसी बी की टीम को 1-0 गोल के अंतर से परास्त कर मैच जीत लिया।

दूसरा मैच जीआईसी और राइजिंग स्टार की टीमों के बीच हुआ। पूरे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों का गोल करने के कई अवसर मिले, मगर दोनों टीमों की मजबूत रक्षापंक्ति के आगे नाकाम साबित हुए। इस मैच में भी निर्णय के लिए भी ट्राईब्रेकर का सहारा लेना पड़ा। इसमें जीआईसी ने राइजिंग स्टार को 1-0 गोल से हराया। मुख्य निर्णायक गोपू मेहता और लाइनमैन मोहित और सचिन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें