पिथौरागढ़ में शांति मार्च निकालते अधिवक्ता।
- फोटो : पिथौरागढ़
बार काउंसलिंग ऑफ इंडिया के आह्वान पर पिथौरागढ़ जिले के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने बार भवन से कलक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला।
पूर्व चेतावनी के अनुसार जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को न्यायिक कार्य नहीं किए। पिथौरागढ़ में अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता बार भवन से कलक्ट्रेट तक शांति मार्च निकाला।
इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला अधिवक्ता संस्था के सचिव अजय बोहरा ने कहा कि देश भर में अधिवक्ताओं के लिए चैंबर निर्माण और सभी बार एसोसिएशन में बैठने के लिए एक भवन पुस्तकालय, ई लाइब्रेरी, महिला अधिवक्ताओं के लिए अलग शौचालयों का निर्माण, केंद्रीय बजट में अधिवक्ता और वादकारियों के कल्याण के लिए पांच हजार करोड़ का बजट, बीमा सुविधा, अधिवक्ताओं के लिए प्रतिमाह कम से कम 10 हजार रुपये के स्टाई फंड की व्यवस्था सहित तमाम मांगें उठाई जा रही हैं। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल रौतेला, संयुक्त सचिव महेंद्र मल्ल, कोषाध्यक्ष राजकुमार मल्ल, पुस्तकालयाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट सहित कई अधिवक्ता शामिल थे।