फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्घाटन की बाट जोह रहा साहसिक खेल छात्रावास

Fri, 04 Jan 2019 10:41 PM IST
kamlesh kamlesh केबी पाल/अमर उजाला, अस्कोट
विज्ञापन
अस्कोट में साहसिक खेल छात्रावास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जिले में साहसिक खेलों की काफी संभावनाएं हैं। इसी को देखते हुए राज्य गठन के बाद अस्कोट के खोलियागांव में साहसिक खेल छात्रावास के निर्माण की कवायद की गई। करीब एक साल पहले 80 विद्यार्थियों की क्षमता वाला छात्रावास बनकर तैयार है, लेकिन पर्यटन महकमा छात्रावास को संचालित करने की जहमत नहीं उठा रहा है।

विज्ञापन


वर्ष 2001 में साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने छात्रावास निर्माण को एक करोड़ रुपये मंजूर किए। पहले यूपी निर्माण निगम और केएमवीएन ने छात्रावास का निर्माण किया। वर्ष 2018 की शुरुआत में छात्रावास का काम पूरा हो गया। छात्रावास को पर्यटन विभाग को संचालित करना था, लेकिन अब तक पर्यटन विभाग ने छात्रावास अपने अधीन ही नहीं लिया है।

खोलियागांव के प्रधान किशन राम कहते हैं कि साहसिक खेलों का छात्रावास संचालित होना चाहिए, इससे यहां साहसिक खेल गतिविधियां बढ़ेंगी। खोलियागांव और अस्कोट क्षेत्र के विकास में भी यह अहम होगा।
विज्ञापन


खोलियागांव के साहसिक खेल छात्रावास को हस्तांतरित करने की कार्रवाई की जा रही है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने पर छात्रावास संचालित किया जाएगा। -अमित लोहनी, जिला पर्यटन अधिकारी

छात्रावास को संचालित करने के लिए पर्यटन विभाग के बात की जाएगी। छात्रावास का जल्द से जल्द संचालन किया जाएगा। साहसिक खेलों के प्रशिक्षण की व्यवस्था की जाएगी। -विशन सिंह चुफाल क्षेत्रीय विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें