फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नवोदय विद्यालय में 36 सीटों पर होंगे प्रवेश

Wed, 11 Jun 2025 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट में कक्षा छह में प्रवेश के लिए 36 सीट पर वेटिंग लिस्ट जारी हुई है। विद्यार्थियों को इन सीट पर आरक्षण के हिसाब से प्रवेश मिलेगा। शहरी क्षेत्र के आठ तो ग्रामीण क्षेत्र के 28 विद्यार्थी प्रवेश ले सकेंगे।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र के बालक-बालिका वर्ग में जनरल, ओबीसी, एससी, एसटी की गुल 28 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्र में बालक-बालिका वर्ग में जनरल, एसटी वर्ग के आठ विद्यार्थियों को प्रवेश मिलेगा। विद्यालय में पूर्व में 24 सीटों पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिए गए हैं। सीट रिक्त होने से रामनगर बोर्ड की तरफ से वेटिंग लिस्ट जारी हुई है। यहां हर साल कई सीट रिक्त रह जाती हैं। वेटिंग लिस्ट जारी होने से विद्यालय प्रबंधन को इस बार सभी सीटों पर प्रवेश की उम्मीद है। विद्यालय प्रबंधन के मुताबिक वर्तमान में यहां 165 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। संवाद

ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों की आरक्षित सीट
जाति ग्रामीण शहरी
आरक्षित सीट बालक बालिका बालक बालिका
जनरल 8 10 4 2
ओबीसी 2 1 0 0
एससी 2 3 1 1
एसटी 1 1 0 0
कोट
वर्तमान में रिक्त सीटों पर वेटिंग लिस्ट से प्रवेश दिए जा रहे हैं। इस वर्ष पूरे सीट भरने का लक्ष्य रखा गया है। प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। - त्रिभुवन कुमार वर्मा, प्राचार्य, राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, गंगोलीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें