मुवानी (पिथौरागढ़)। राजकीय महाविद्यालय मुवानी में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश शुरू हो गए हैं। प्राचार्य डॉ. गिरीश पंत ने बताया कि प्रवेश के लिए 31 मई तक ऑनलाइन पंजीकरण होगा। विद्यार्थी विश्वविद्यालय की बेवसाइट ukadmission.samarth.ac.in के माध्यम से पंजीकरण करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत व अर्थशास्त्र विषय संचालित हैं।