पिथौरागढ़। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ में एमबीबीएस की रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया है। दरअसल, राज्य कोटे की दूसरी और केंद्र कोटे की चौथी काउंसलिंग की सूची जारी नहीं होने से प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित किया गया है।
मेडिकल कॉलेज में 27 अक्तूबर से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होगी। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 50 सीटों के सापेक्ष अब तक 44 सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। छह सीट रिक्त चल रही है। एमबीबीएस की 50 सीट में सात केंद्र तो 43 राज्य कोटे की हैं। केंद्र की तीन और राज्य कोटे की 41 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अब दोनों कोटे की रिक्त सीटें भरने के लिए कॉलेज मॉप-अप राउंड के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रवेश देगा। केंद्र कोटे की चौथी काउंसलिंग सूची 19 अक्तूबर और राज्य कोटे की सूची तीन-चार दिन के भीतर जारी होगी। 26 अक्तूबर तक विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।
...........
मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के राज्य और केंद्र कोटे की सूची जारी होते ही विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सभी सीटों में प्रवेश होने की उम्मीद है।
- डॉ.एके सिंह, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़।