फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिया और पूजा का इलाज प्रशासन करेगा

Thu, 11 May 2017 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
टीबी रोग से ग्रसित पूजा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
डीडीहाट तहसील के नाली विनायक निवासी भरत राम की बीमार बेटियों प्रिया और पूजा का इलाज अब स्कूल हेल्थ प्रोग्राम की मद से कराया जाएगा। जिलाधिकारी सी रविशंकर ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उषा गुंज्याल को निर्देश दिए हैं कि दोनों बहनों को बेहतर इलाज के लिए शुक्रवार को हल्द्वानी के किसी अच्छे अस्पताल को रेफर किया जाए। डीएम ने इन बीमार बहनों के बारे में अमर उजाला में छपी खबर का संज्ञान लिया।
विज्ञापन


प्रिया और पूजा को टीबी रोग हो गया है। यह दोनों दो महीने से जिला अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने दोनों को किसी बड़े अस्पताल में ले जाने की सलाह दी है, लेकिन गरीबी के कारण परिवार के लोग बड़े अस्पताल ले जाने का साहस नहीं कर पा रहे हैं। डीएम के सामने बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार, मनोज ज्याला, मोहित भट्ट, रोहित ओझा आदि ने भी इन बीमार बहनों की स्थिति और परिवार की गरीबी का मामला रखा। डीएम ने तत्काल सीएमओ को निर्देश दिए कि इन बेटियों के इलाज की व्यवस्था की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें