फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का चाबुक

Mon, 01 Dec 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट में सड़क किनारे लगी लोनिवि की दीवार को ढहाते अतिक्रमणकारी। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। डीडीहाट-ओगला मोटर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग की सड़क किनारे दीवार और नगरपालिका के आम रास्ते को तोड़कर अतिक्रमण कर रहे लोगों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। प्रशासन ने दोनों विभागों को अतिक्रमणकारियों से नुकसान की भरपाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जीआईसी वार्ड में एक अतिक्रमणकारी ने अपने मकान के निर्माण के लिए पहले नगरपालिका के सार्वजनिक रास्ते को तोड़ा। उसके बाद सड़क किनारे बनी लोनिवि की दीवार को भी तोड़ने का काम शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीएम खुशबू पांडे ने लोनिवि, नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर अतिक्रमण रुकवाया। उन्होंने सरकारी नुकसान का आकलन कर अतिक्रमणकारी से वसूलने के निर्देश दिए। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा है। एसडीएम ने राजस्व टीम को नगर में हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें