राइंका थरकोट बालाकोट में चित्र के साथ मौजूद चयनित विद्यार्थी। स्रोत: विद्यालय
पिथौरागढ़। जीआईसी थरकोट बालाकोट में ऊर्जा संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें 20 बच्चों ने प्रतिभाग किया। ग्रुप-ए में कक्षा छह के आदित्य कोहली और ग्रुप-बी में कक्षा 10वीं के सोनम सामंत, मंजीत सिंह नेगी का चयन राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य बीसी पाठक, अनिल कुमार ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान राजेंद्र जोशी, संजय जोशी, दीपा बनकोटी, लक्ष्मी दत्त भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद