फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य 200मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला क्रीड़ा मैदान में अनुसूचित जनजाति वर्ग के बालकों की जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित की गई। आदित्य सिंह ने 200 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जनक सीपाल ने एक हजार मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्टेडियम में विधायक चंद्रा पंत और विशिष्ट अतिथि जिला ओलंपिक संघ के महासचिव ललित पंत ने खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विधायक ने विधायक निधि से स्टेडियम में पिच निर्माण के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा की।
बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह प्रथम, धीरज सिंह द्वितीय, भगवान सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की हजार मीटर दौड़ में जनक सीपाल प्रथम, सौरभ द्वितीय, सुबोध सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद में आदित्य सिंह प्रथम, ज्योतिरादित्य द्वितीय, धीरज बृजवाल तृतीय रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उप क्रीड़ाधिकारी प्रताप सिंह, फकीर राम, सतीश कुमार, दिनेश चंद्र पाटनी, निर्मल किशोर भट्ट, संजय भट्ट ने निर्णायक की भूमिका निभाई। जिला क्रीड़ाधिकारी संजीव कुमार पौरी ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर ललित उपाध्याय, डॉ. मोहम्मद इमरान, किशोर कसन्याल, प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, रविंद्र सिंह, अजय पल्याल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें