फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अप्रैल अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी आदि कैलाश यात्रा

Thu, 03 Apr 2025 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। यदि मौसम ठीक रहा तो इस साल आदि कैलाश यात्रा अप्रैल अंतिम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए एडीएम योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायत, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारियों की एक टीम शुक्रवार को गुंजी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ दौरे के बाद आदि कैलाश की यात्रा के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। पिछले साल 30 हजार से अधिक पर्यटक आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शनों के लिए पहुंचे थे। इस साल भी बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की उम्मीद है। इसको देखते हुए प्रशासन यात्रा की तैयारियों में जुट गया है।
उच्च हिमालयी क्षेत्र में इस साल मार्च तक काफी बर्फबारी हुई है। कुटी और कालापानी से आगे कई स्थानों पर सड़कों पर ग्लेशियर बन गए थे। बीआरओ ने ग्लेशियरों को काटकर मार्ग खोलने का काम लगभग पूरा कर लिया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की टीम आदि कैलाश यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए रवाना होगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर यात्रा को शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
आदि कैलाश यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के लिए शुक्रवार को टीम भेजी जाएगी। यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। अप्रैल अंतिम सप्ताह से आदि कैलाश यात्रा का संचालन शुरू हो, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। विनोद गोस्वामी, डीएम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें