फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदि कैलाश यात्रा माैसम बिगड़ा परमिट पर रोक

Wed, 07 Oct 2026 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत जिले में मौसम का मिजाज फिर से बिगड़ गया है। जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न हिस्सों में हल्की बारिश हुई इससे ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं खराब मौसम को देखते हुए आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन परमिट जारी करने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम विभाग की चेतावनी सच साबित हुई और जिला मुख्यालय के साथ ही धारचूला, कनालीछीना आदि हिस्सों में बारिश शुरू हो गई। वहीं आदि कैलाश, व्यास और दारमा घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी के चलते पूरे जिले में ठंड का असर बढ़ गया है। वहीं मौसम में खराबी को देखते हुए प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। प्रशासन के मुताबिक, अब भी आदि कैलाश में 800 से अधिक श्रद्धालु गए हैं।
वहीं कुटी के होम स्टे संचालक कुंवर सिंह कुटियाल ने फोन पर बताया कि मंगलवार शाम चार बजे से बारिश होने से आदि कैलाश क्षेत्र में कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है। धारचूला के एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि पांच सितंबर को 418 परमिट जारी हुए थे। मंगलवार शाम पांच बजे तक 425 इनर लाइन परमिट जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें