फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदि कैलाश यात्रा : 13वें दल के 15 यात्री धारचूला रवाना

Sat, 10 Jun 2023 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ टीआरसी में हिमालय बचाओ की शपथ लेते आदि कैलाश यात्री। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश यात्रा के 13वें दल के यात्रियों का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर स्वागत किया गया। दल में कुल 16 यात्री शामिल हैं। इनमें से 15 यात्री धारचूला के लिए रवाना हो गए। 13वें दल की एक महिला यात्री पलक पंडित का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। इसके चलते उन्होंने आगे की यात्रा पर नहीं जाने का निर्णय लिया और वह पर्यटक आवास गृह से ही लौट गईं। उधर 12वें दल के दो यात्री ओम पर्वत के दर्शन कर बूंदी आ गए हैं।
विज्ञापन

13वें दल के यात्रियों को पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत गुजराती भाषा में शपथ दिलाई। यात्रियों ने मानसरोवर यात्री वाटिका में पौधरोपण किया। यात्रियों ने कहा कि वह यात्रा मार्ग में पड़े कूड़े का भी निस्तारण करेंगे। यात्रा पूरी करने के बाद अपनी जन्मभूमि में भी एक पौधा भोले बाबा के नाम से लगाएंगे। संवाद
विज्ञापन





विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें