फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भारी बर्फबारी से बंद आदि कैलाश मार्ग पर नौ घंटे बाद बहाल

Mon, 16 Nov 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। भारी बर्फबारी से बंद आदि कैलाश यात्रा पर नौ घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। आवाजाही शुरू होने से यात्रियों के साथ ही व्यास घाटी के लोगों ने राहत की सांस ली। बीआरओ को बर्फ हटाने के लिए जेसीबी का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

गुंजी की सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने और गर्ब्यांग निवासी आमोद गर्ब्याल ने बताया की बीते रविवार सुबह पांच और रात सात बजे के बाद छिलालेक, गर्ब्यांग, नपलचू, गुंजी, कालापानी और नाभिढांग आदि जगहों में एक फुट से अधिक हिमपात हुआ। बर्फबारी से आदि कैलाश मार्ग जगह-जगह बंद हो गया। सूचना के बाद 65 आरसीसी ग्रेफ के कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से बर्फ हटाकर आवाजाही सुचारु कराई है। उन्होंने बताया कि बर्फबारी के बाद क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। तापमान माइनस 10 से 15 डिग्री तक पहुंच गया है।

फंसे आदि कैलाश यात्री और ग्रामीण हो सके गंतव्य को रवाना
धारचूला। एसएसबी की गुंजी पोस्ट से मिली जानकारी के अनुसार, बर्फबारी के बाद सड़क बंद होने से आदि कैलाश यात्री और ग्रामीण कई जगहों पर फंस गए। बीआरओ ने कड़ी मशक्कत के बाद बर्फ हटाकर सड़क खोली तो सभी यात्री और ग्रामीण गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें