पिथौरागढ़ स्थित टीआरसी में धारचूला रवाना होने से पूर्व आदि कैलाश यात्री। स्रोत : केएमवीएन
पिथौरागढ़। केएमवीएन की ओर से संचालित आदि कैलाश यात्रियों के चौथे दल का मंगलवार को पर्यटक आवास गृह में स्वागत किया गया। बाद में यात्री हर-हर महादेव के जयकारे के साथ धारचूला रवाना हुए। टीआरसी प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों को माला पहनाई और जूस पिलाया।
यात्रियों ने शहीद स्मारक स्थल पर एक-एक दीया शहीदों के नाम जलाया। हिमालय बचाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। साथ ही यात्रियों को गुंजी में बन रहे यादों के जंगल में रोपण के लिए पौधे दिए गए। वहां पर्यटन विकास अधिकारी ललित मोहन तिवारी, गाइड चरणजीत बिष्ट, हंसी, पदम सिंह, हर सिंह, शेर सिंह, सौरभ खोलिया, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर आदि कैलाश के दर्शन कर लौटे तीसरे दल के यात्रियों का टीआरसी डीडीहाट में स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन के बाद यात्री चौकोड़ी रवाना हुए। वहां वेदप्रकाश भट्ट, बलवंत सिंह, बबलू, गजेंद्र धामी, ललित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद