सीमा चौकियों के निरीक्षण के दौरान एसएसबी की अपर महानिदेशक। स्रोत: एसएसबी
डीडीहाट। सशस्त्र सीमा बल की अपर महानिदेशक अनुपमा नीलेकर चंद्रा ने में 11वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, डीडीहाट की सीमा चौकियों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने गुंजी, गर्ब्यांग, धारचूला सहित अन्य सीमा चौकियों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
महानिदेशक नीलेकर ने सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनकी ड्यूटी के प्रति सजगता और समर्पण की सराहना की। उन्होंने जवानों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने को कहा। भ्रमण के दौरान उनके साथ सीमांत मुख्यालय रानीखेत से महानिरीक्षक अमित कुमार, उप महानिरीक्षक सुधांशु नौटियाल, क्षेत्रक मुख्यालय अल्मोड़ा और 11वीं वाहिनी के कमांडेंट डॉ. अतुल कुमार राय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद