फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: आदलि कुशलि के कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन विशेषांक का विमोचन

Sun, 03 Sep 2023 08:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
03पीटीएच 18पी- आदलि कुशलि विशेषांक का विमोचन करते अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदलि कुशलि पत्रिका ने कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन विशेषांक प्रकाशित किया है। वहां मौजूद लोगों ने कुमाऊंनी भाषा के संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में आयोजित कार्यक्रम में इस विशेषांक का विमोचन समारोहपूर्वक किया गया। पत्रिका की संपादक सरस्वती कोहली ने कहा कि दो दिवसीय कुमाऊंनी भाषा सम्मेलन में समृद्ध छह कुमाऊंनी भाषा के साथ ही छह उपविषयों पर साहित्यकारों और भाषाविदों ने शोधपत्र प्रस्तुत किए थे। इस विशेषांक में इन शोध पत्रों को प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

डॉ. अशोक पंत ने कहा कि बच्चों को कुमाऊंनी बोली भाषा से जोड़ने के लिए मानस एकेडमी में कुमाऊंनी भाषा की पहली दीवार पत्रिका तैयार की जा रही है। शिक्षक दिनेश भट्ट, चिंतामणि जोशी ने मातृभाषा को व्यवहार में बनाए रखने का सुझाव दिया। नन्हीं चौपाल के संपादक विप्लव भट्ट ने संचालन किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिक संगठन के उपाध्यक्ष मयूख भट्ट, डॉ. परमानंद चौबे, पदमा दत्त पंत, डॉ. दीप चौधरी, लक्ष्मी भट्ट, डॉ. आशा जोशी, डॉ. पीतांबर अवस्थी, डॉ. आनंदी जोशी, भगवान रावत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें