फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठगांव शिलिंग गांव में प्रवेश करने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आठगांव शिलिंग में कोरोना के 52 मामले सामने आने पर प्रशासन ने शिलिंग और देवदार गांव को कंटनमेंट जोन बना दिया है। इसको लेकर गांव के जनप्रतिनिधियों और एवं युवाओं की बैठक हुई। इसमें सर्व सम्मति से गांव में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि कोई भी बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति के गांव के प्रवेश करेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शनिवार को हुई बैठक में ब्लाक प्रमुख नीमा वल्दिया ने क्षेत्र के लोगों से संयम बरतने और आइसालेशन के पीरियड को अच्छी तरह से पालन करते हुए चिकित्सकों की ओर से दी जा रही सलाह और दवा लेने की बात कही। राज्य सभा सांसद प्रदीप टम्टा के प्रतिनिधि जीवन वल्दिया ने कहा कि क्षेत्र के लोग इस कोरोना महामारी को लेकर बहुत सजग हैं। इसे लेकर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। कि कोरोनाकाल के दौरान क्षेत्र में अब किसी भी बाहरी व्यक्ति को घुसने नहीं दिया जाएगा। बहुत आवश्यकीय कार्य के लिए आने वाले व्यक्तियों को इसमें छूट दी जाएगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति के क्षेत्र में मिलने की सूचना पर इसकी रिपोर्ट पुलिस को दी जाएगी। बैठक में सभी गांव वासियों से मास्क पहनने, नियमित रूप से हाथ धोने, सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें