पिथौरागढ़ में अनाम कार्यशाला द्वारा मंचन प्रस्तुत करते कलाकार।
- फोटो : अमर उजाला
जिले की अग्रणी नाट्य संस्था अभिनय नाट्य मंच (अनाम) की 20 दिनी कार्यशाला में युवा कलाकार अभिनय की बारीकियां सीख रहे हैं। सिने कलाकार एवं लेखक एहसान बख्स कार्यशाला के दौरान पहाड़ की संस्कृति पर आधारित नाटक तैयार कर रहे हैं, जिसका मंचन समापन दिवस पर होगा।
बाखली बारातघर में राज्य संस्कृति निदेशालय के तत्वावधान में चल रही कार्यशाला में शहर के युवा कलाकारों को नाट्य विधा, मेकअप, लाइट, मंच निर्माण के गुर सिखाए जा रहे हैं।
वरिष्ठ रंगकर्मी रोहित पुनेड़ा ने नाटक विधाओं अभिनय की बारीकियां सिखाई। संस्था के हरीश ग्वाल ने बताया कि 18 सितंबर से शुरू हुई कार्यशाला का समापन 6 अक्तूबर को होगा। कार्यशाला संचालन में संस्था के नीरज तिवारी, नीरज कोठारी, हिमांशु ठकुराठी सहयोग कर रहे हैं। ब्यूरो