गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष गंगोलीहाट मंगल सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान गुप्तड़ी के पास बेड़ीनाग की ओर से आ रही कार (यूके 05 टीए 2907) से 15 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की। चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस को कार से एक मोबाइल और दो सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर कार को सीज कर दिया है। इधर थानाध्यक्ष जाजरदेवल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में टीम ने डंपर चालक देवलथल क्षेत्र निवासी वाहन दीवान गिरी को नशे में वाहन चलाने पर गिरफ्तार किया। आरोपी के वाहन को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा यातायात नियमों का उल्लंघन करने और मिशन मर्यादा में 111 लोगों का चालान किया गया। संवाद
2.10 ग्राम स्मैक के साथ युवक दबोचा
टनकपुर (चंपावत)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान व्यापार कर कार्यालय के पास सलवानी के जंगल में संदिग्ध हालत में जा रहे एक युवक रोका। पूछताछ में युवक ने अपना नाम राशिद निवासी रेलवे कॉलोनी, टनकपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.10 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद