पिथौरागढ़। नाबालिग को बहला फुसलाकर दुष्कर्म के आरोपी को पिथौरागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
धारचूला क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उनकी नाबालिग पुत्री घर से कहीं चली गई। उसका कुछ पता नही चल पा रहा है। तहरीर के आधार पर कोतवाली धारचूला में गुमशुदगी दर्ज तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने गुमशुदा को कुछ दिन पूर्व बरामद कर लिया था। नाबालिग बालिका के बयानों के आधार पर पुलिस को पता चला कि मनोज रावत निवासी बलुवाकोट उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसका शारीरिक शोषण किया। एसआई मेघा शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे सिल्थाम के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।