संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़। सल्ला क्षेत्र में युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। राजस्व क्षेत्र सल्ला में कुछ दिन पूर्व एक युवती ने रवींद्र कुमार के खिलाफ राजस्व पुलिस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। राजस्व पुलिस ने 24 मई को रेगुलर पुलिस को मामला हस्तांतरित किया था। पुलिस टीम ने एसआई प्रियंका मौनी के नेतृत्व में दबिश देकर आरोपी रविंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। एसआई प्रियंका मौनी ने बताया कि आरोपी के विरूद्ध आईपीसी की धारा 376,506और 323 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। कोतवाल रमेश तनवार ने पुलिस टीम की सराहना की है।