फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रं पहाड़ी जायका टीम ने कोरोना योद्धा महिला जवान को किया सम्मानित

विज्ञापन
रं पहाड़ी जायका टीम द्वारा पीआरडी महिला जवान देवकी को सम्मानित करते हुये। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। नगर में कोरोना रोकथाम में तैनात महिला पीआरडी जवान देवकी की कार्य से प्रभावित होकर रं पहाड़ी जायका टीम ने देवकी को शॉल पहनाकर और माल्यापर्ण कर सम्मानित किया। सम्मान पाने पर देवकी ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि अन्य कोरोना वारियर्स की तरह वो भी अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं। इस प्रकार सम्मानित होने पर और अधिक उत्साह से जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान थानाध्यक्ष विजेंद्र शाह ने रं पहाड़ी जायका टीम को धन्यवाद दिया और सभी लोगो से इस कोरोना काल मे लॉकडॉउन के नियमों का पालन करने की अपील की। जायका टीम लीडर उर्मिला गुंज्याल ने महिला पीआरडी जवान देवकी की प्रशंसा करते हुए कहा देवकी ने लॉकडॉउन के दौरान पूरी ईमानदारी से अपनी डयूटी निभाई है। इस दौरान क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार, कांस्टेबल आन सिंह, जायका टीम के शीला, बिंदु, निहारिका गर्ब्याल, शोभना खैर, भागी गर्ब्याल और शगुन गर्ब्याल सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें