फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी पति को पांच साल का सश्रम कारावास

Thu, 23 Jun 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
न्यायालय का फैसला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला एवं सत्र न्यायालय ने पत्नी का उत्पीड़न कर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने वाले पति को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और दस हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भोगना होगा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिकंद कुमार त्यागी ने बृहस्पतिवार को यह फैसला सुनाया।
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष से मिली जानकारी के अनुसार तहसील गणाईगंगोली के ग्वाड़ी गांव निवासी जीवन सिंह की पत्नी गीता देवी ने पांच जून 2014 को घर के बाहर पेड़ पर लटककर आत्महत्या कर ली थी। जीवन सिंह ने पहले गीता देवी की बड़ी बहन आशा देवी से शादी की थी। जब आशा देवी से कोई संतान नहीं हुई तो वह आशा देवी की छोटी बहन यानि कि अपनी साली गीता को जबर्दस्ती अपने घर पर ले आया और पत्नी की तरह रख लिया। पति की इस हरकत से परेशान पहली पत्नी आशा देवी घर छोड़कर चली गई। इसके बाद गीता से दो बच्चे हो गए।

जीवन सिंह पर आरोप है कि वह अपनी दूसरी पत्नी गीता को दहेज से लिए परेशान करता था और मारपीट करता था। लगातार उत्पीड़न से तंग आकर गीता ने आत्महत्या कर ली। अदालत ने इस मामले में मृतका के पिता हिम्मत सिंह, आरोपी की पहली पत्नी आशा देवी समेत तीन गवाहों के बयान लिए और आरोपी जीवन सिंह को धारा 306 के तहत दोषी मानते हुए सजा सुना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें