धारचूला-दोबाट में वाहन दुर्घटनाग्रस्त।
- फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला-दोबाट सड़क पर कार नदी में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई।
शुक्रवार को स्कॉर्पियो वाहन यूके04के4801 धारचूला-दोबाट सड़क पर टीवी टावर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में देवराज सिंह गर्ब्याल (52) पुत्र त्रिलोक सिंह गर्ब्याल निवासी गर्ब्यांग हाल निवासी नेपाल रोड धारचूला की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर पुलिस और 108 मौके पर पहुंची। पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।