फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने जाना कॅरिअर के बारे में

Thu, 07 Mar 2019 11:02 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो,गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
गंगोलीहाट महाविद्यालय में अपराजिता कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
 अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत राजकीय महाविद्यालय गंगोलीहाट में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को कॅरिअर के टिप्स दिए गए और मतदान का महत्व बताया गया। इस मौके पर 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन


बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कॅरिअर काउंसलर और घनश्याम ओली चाइल्ट वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष अजय ओली ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में कॅरिअर की संभावनाओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रुचि के अनुसार ही कॅरिअर का चुनाव करना चाहिए। छात्राओं के लिए सरकारी और निजी क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों की जानकारी भी दी। इसके अलावा स्वस्थ लोकतंत्र के लिए मतदान का महत्व भी बताया और हर चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान में भागीदारी करने को कहा गया। इस अवसर पर छात्राओं ने तमाम समस्याएं भी उठाई।

छात्राओं ने कहा कि अधिकांश महिलाएं परिवार की जिम्मेदारी के कारण अपना कॅरिअर नहीं बना पाती हैं। गांवों में सुविधाओं का अभाव रहता है। छात्राओं ने कहा कि महाविद्यालय में प्राध्यापकों की कमी है। अन्य तमाम संसाधनों का भी अभाव है। अधिकांश छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. हेमा मेहरा सहित 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने महिला हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने की शपथ ली और संकल्प पत्र भरे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें