पिथौरागढ़। जिले में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। सिर्फ 18 दिनों में कुत्ताें के हमलों में घायल 116 लोग रेबीज की वैक्सीन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच चुके हैं।
जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 79 दिनों में लावारिस कुत्तों के हमलों में घायल होने से जिलेभर से 423 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। बीते साल नवंबर और दिसंबर में 306 लोग रेबीज के टीके लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे।
पीएमएस भागीरथी गर्ब्याल ने बताया कि जिला अस्पताल में रेबीज के टीके पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हैं। कुत्तों के हमले से जो भी मरीज टीके लगवाने अस्पताल आता है, उसे अस्पताल में निशुल्क टीका लगाया जाता है।
कोट -
नगर में करीब पांच हजार कुत्तों में से अभी तक दो हजार से अधिक का बधियाकरण हुआ है। जल्द ही लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा नगर के घरों में लोग कुत्तों को पाल रहे हैं। इनका भी बधियाकरण किया जा रहा है। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम पिथौरागढ़।