तहसील बंगापानी के गैला पत्थरकोट गांव में घरों का सामान सुरक्षित स्थानों तक ले जाते ग्रामीण। संव?
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। मुनस्यारी, धारचूला में हुई भारी बारिश के बाद लोगों ने खौफ के साये में पूरी रात काटी। ग्रामीणों का कहना है कि खौफ की रात को कभी नहीं भुला सकते हैं।
गैला और तांगा गांव सहित कई अन्य क्षेत्रों मे भारी बारिश ने रात भर जमकर तबाही मचाई। भारी बारिश के बाद तांगा गांव के गोविंद सिंह और धरम सिंह का कहना है कि रात भर हुई भारी बारिश के कारण रात भर उन्होंने खौफ के साए में रात काटी। बताया कि भारी बारिश के बाद गांव में कई जगह भूस्खलन हो रहा था। बादलों की तेज कड़कने की आवाज ने उन्हें रात भर नहीं सोने दिया। टांगा गांव के करन और धरम का कहना है कि भारी बारिश के कारण पूरा गांव सो नहीं पाया। उन्होंने किसी तरह खुद को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा अभी बारिश से और खतरा बना हुआ है। उन्होंने सरकार से शीघ्र सुरक्षित स्थानों में विस्थापित करने की मांग की है।