फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट सड़क नहीं बनी तो होगा चुनाव बहिष्कार

Mon, 17 Dec 2018 10:40 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर गंगोलीहाट तहसील में प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अग्रोन बैंड से आंवलाघाट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में लोगों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। एसडीएम तुषार सैनी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में सड़क नहीं बनने पर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने का एलान किया है।

विज्ञापन


इन लोगों ने कहा कि सड़क का कार्य वर्ष 2004 से लंबित पड़ा है। 17 किमी सड़क में से 6 किमी में पीएमजीएसवाई डिविजन ने निविदा लगा दी है। अनुबंध भी हो चुका है, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा रहा है। एक जनवरी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो क्षेत्र के लोग आंदोलन छेड़ देंगे।

कहा कि सड़क नहीं बनने से रामगंगा घाटी से जुड़े इलाके के लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन लोगों के उत्पादों को बाजार नहीं मिल रहा है। सड़क तक आने में 7 से 10 किमी पैदल चलना पड़ता है। प्रदर्शन में चिटगल के प्रधान चंद्रशेखर पंत, खुलेत की प्रधान हेमा देवी, पाली के प्रधान कैलाश राम, पाली के सरपंच गोपाल राम, कांग्रेस नेता मुकेश रावल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें