फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना छह माह में पूरी होगी

Fri, 31 Mar 2017 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
प्रकाश पंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना का निर्माण अगले छह महीने में पूरा हो जाएगा। प्रदेश सरकार ने कहा है कि योजना के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। आंवलाघाट पंपिंग योजना पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय शुरू हुई थी। कांग्रेस के पूर्व विधायक मयूख महर ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट में इसे शामिल किया था। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होने के बाद इस महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कई तरह की आशंकाएं उठने लगी थी, लेकिन प्रदेश के नए पेयजल मंत्री और स्थानीय विधायक प्रकाश पंत ने कहा है कि आंवलाघाट योजना से सितंबर में पानी मिलने लग जाएगा।
विज्ञापन


आंवलाघाट में रामगंगा से बन रही इस पेयजल योजना से 12 एमएलडी पानी मिलने की उम्मीद है। पिथौरागढ़ नगर की एक लाख आबादी के साथ-साथ शहर से सटे 15 अन्य गांवों को भी योजना का पानी दिया जाएगा। कुल 79 करोड़ 44 लाख 84 हजार रुपये की लागत वाली इस योजना में अब तक 48 करोड़ 68 लाख 75 हजार रुपये मिल चुके हैं। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले इस योजना को धन मिलना बंद हो गया था। इस कारण फिलहाल योजना का काम रुका है।

इस बारे में पेयजल मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि योजना के लिए तत्काल दो करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। दिल्ली से शुक्रवार को फोन पर पंत ने कहा कि अप्रैल में योजना के लिए और धन जारी किया जाएगा। योजना का काम छह माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सितंबर से लोगों को योजना का पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन


नैनीसैनी से जल्दी शुरू होगी उड़ान
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत का कहना है कि अगले छह माह में नैनीसैनी हवाईपट्टी से नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया से उड़ानों की अनुमति लेने के प्रयास तेज कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सेवा शुरू होने में जो भी तकनीकी अड़चनें आ रही हैं, उनको दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हवाईपट्टी के संचालन में जो दिक्कतें आ रही हैं, उनको दूर करने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें