फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंवलाघाट पेयजल योजना की जांच होगी

Tue, 27 Feb 2018 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पेयजल टंकी से हो रहा पानी का रिसाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आंवलाघाट पेयजल योजना का टैंक लीक होने का खुलासा होने के बाद सरकार और महकमे में खलबली मची है। इस बीच पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने पूरी योजना की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दे दिए हैं। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में खामी मिलने पर कार्यदायी संस्था और ठेकेदार पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सोमवार को अमर उजाला ने पेयजल योजना के नवनिर्मित टैंक के लीक होने का खुलासा किया था। 76 करोड़ से अधिक लागत की इस योजना के तहत लोनिवि के पास बना 900 किलोलीटर क्षमता का टैंक ट्रायल के दौरान लीक हो गया। टैंक की पूरी चहारदीवारी निर्माण की गुणवत्ता की पोल खोल रही है। इससे कार्यदायी संस्था के कामकाज और योजना की निगरानी को लेकर सवाल उठे हैं।

टैंक लीक होने से नगरवासियों को जल्द आपूर्ति की उम्मीदों को भी झटका लगा है। इधर, मंगलवार को लीकेज का संज्ञान लेते हुए पेयजल मंत्री ने पूरी योजना की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दे दिए हैं। मंत्री का कहना है कि नियोजन विभाग बतौर थर्ड पार्टी पूरी योजना की जांच करेगा।
विज्ञापन


जल निगम के अभियंताओं ने साधी चुप्पी
लीकेज का खुलासा होने के बाद जल निगम के अभियंताओं ने चुप्पी साध ली है। इससे पहले निगम के अभियंता लीकेज को महज सीलन बताकर पल्ला झाड़ने की कोशिश में जुटे थे। मंगलवार को निगम के अभियंताओं से संपर्क की कोशिश की गई। ईई, एई समेत कई अभियंताओं को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। इससे पहले अभियंता अपने दफ्तर में भी नहीं मिले। स्टाफ ने बताया कि अभियंता साइट पर गए हैं।

कांग्रेस बनाएगी मुद्दा
लीकेज सामने आने के बाद कांग्रेस ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। इस मुद्दे को लेकर पार्टी ने पेयजल मंत्री को घेरने की योजना बनाई है। मंगलवार को प्रेस को जारी बयान में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि पहले ठुलीगाड़ पेयजल योजना में सीवरेज मिलना और अब नवनिर्मित टैंक लीक होने से व्यवस्था की पोल खुल गई है। उन्होंने विभागों के साथ ही पेयजल मंत्री को इसका जिम्मेदार ठहराया है। कहा कि सीवरेज का पानी पिलाने और जनता के धन की बर्बादी के लिए कांग्रेस पुरजोर विरोध जताएगी।

आंवलाघाट पेयजल योजना की थर्ड पार्टी जांच के आदेश दे दिए हैं। पेयजल योजना शीर्ष प्राथमिकता रही है। गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कार्रवाई होगी। -प्रकाश पंत, पेयजल मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें