पिथौरागढ़। डाक विभाग आज से (सोमवार) जिले के विद्यालयों में आधार शिविर लगाएगा। डाक अधीक्षक आरके बिनवाल ने कहा कि पांच और 15 वर्ष की आयु पूरी होने पर आधार कार्ड अपडेट कराना जरूरी है। इसके लिए बायोमेट्रिक तरीके से बच्चों को अंगुलियों के निशान देने होंगे। विद्यालयों में इसके लिए शिविर आयोजित होंगे ताकि विद्यार्थियों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि 22 और 24 सितंबर को न्यू बियर शिबा जीआईसी रोड, 26 और 27 को जनरल बीसी जोशी स्कूल, 29 और 30 को न्यू बियर शिबा पुलिस लाइन में शिविर लगाया जाएगा। संवाद